संभल में अत्यधिक कोहरे और शीतलहर के कारण नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल कॉलेज 2 दिन के लिए बंद कर दिए गए।यह अवकाश जिलाधिकारी के निर्देश पर रहेगा। साथ ही कहा गया है कि जो परीक्षाएं चल रही थी या चल रही है,वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। संभल जिले में पिछले कई दिनों से घना कोहरा और शीत लहर का प्रकोप जारी है।