पीपलदा: इटावा क़स्बे में काग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिगड़ी व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन कर जलाया पुतला
Pipalda, Kota | Jun 23, 2024 इटावा ब्लॉक काग्रेस कमेटी के तत्वाधान में रविवार को ब्लॉक काग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पीपल्दा विधायक चेतन पटेल की अगुवाई में क्षेत्र में बिगड़ती बिजली व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था और बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार को विफल बताते हुए अंबेडकर सर्किल पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का पुतला जलाया।