पीपलदा: इटावा थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने 4 व्यक्तियों को शांति भंग में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jun 22, 2024 जिले की इटावा पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर 4 व्यक्तियों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में हंगामा करने पर पुलिस जाप्ते ने राजेन्द्र महावर,पंकेश शर्मा,प्रमोद नागर, नंदकिशोर मीणा को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ CRPC की धारा 107,151 में कार्यवाही कर पाबंद करवाया है।