पीपलदा: इटावा क़स्बे के वार्ड 33 एलआईसी कॉलोनी की गलियों में पहली बरसात में पानी भरा लोग परेशान
Pipalda, Kota | Jun 22, 2024 इटावा क़स्बे में पहली बरसात में एलआईसी कॉलोनी की गलियों में पानी भर गया। जिससे स्थानीय वाशिंदों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय व्यक्ति राजकमल बैरवा ने बताया कि बरसात से पूर्व नगर पालिका प्रशासन को व राज्य सरकार के पोर्टल पर इसकी शिकायत दी जा चुकी है।परंतु हालत नही सुधरे।अब पहली बरसात ने इस कॉलोनी के हालत खराब हो गए।