बीरपुर: भवानंदपुर पंचायत में कचरा प्रबंधन को लेकर डब्बा का वितरण शुरू
भवानंदपुर पंचायत में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज टू के तहत कचरा प्रबंधन को लेकर डब्बा वितरण कार्य का शुभारंभ मुखिया दीपक कुमार के द्वारा किया गया। वार्ड 1 में दर्जनों लाभुकों के बीच हरा एवं नीला डब्बा प्रदान कर मुखिया ने बताया कि हरा डब्बा में गीला कचरा एवं नीला डब्बा में सूखा कचरा डाला जाएगा। उक्त पंचायत के 4500 परिवारों के बीच डब्बा वितरण किया जाएगा।