बीरपुर: बीरपुर खैय पुल के समीप
पुलिस ने वाहन चेकिंग चलाकर 2500 रुपए जुर्माना वसूला
बीरपुर खैय पुल के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस वाहन चेकिंग अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने किया। इस दौरान पुलिस बल के जवानों द्वारा उक्त पथ से आवागमन कर रहे बाइक चालकों का हेलमेट ,ड्राइविंग लाइसेंस, डिक्की समेत वाहनों के कागजात की जांच की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पांच वाहनों का चालान काट कर ₹2500 रुपए जुर्माना वसूला गया।