कोतमा: कोतमा में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, दुकानें, वाहन और राहगीर चपेट में, दो घायल
Kotma, Anuppur | May 27, 2026 कोतमा में बुधवार 8 बजे रेलवे लाइन चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने जमकर कहर बरपाया। ट्रक क्रमांक एमएच 43 सी क्यू 6715 का चालक ट्रक को अनियंत्रित गति से चलाते हुए तेज रफ्तार से बाजार में भागने लगा और इस दौरान उसने दो लोगों को टक्कर मार दी साथ ही कई दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों को चकनाचूर कर दिया। जिसकी शिकायत पर कोतमा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।