संभल: संभल जनपद में कल से हो रही लगातार बारिश को लेकर डीएम ने छात्र एवं छात्राओं की सुरक्षा के लिए आज का अवकाश घोषित किया
आज गुरुवार के दिन सुबह 7:00 बजे संभल के जिलाधिकारी की तरफ से जनपद में हो रही लगातार बारिश को लेकर मान्यता प्राप्त एवं समस्त बोर्ड के कक्षा नर्सरी से लेकर के कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों को छात्र एवं छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टिगत देखते हुए आज का 1 दिन का अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं समस्त विद्यालयों को निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए हैं