रामगढ़ चौक: रामगढ़ चौक अंचल कार्यालय में जनता दरबार, 37 भूमि विवादों की हुई सुनवाई
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक अंचल कार्यालय में शनिवार को दोपहर 12 बजे आयोजित जनता दरबार में 37 भूमि विवाद मामलों की सुनवाई की गई। इनमें 11 मामलों का दोनों पक्षों की सहमति से मौके पर ही निपटारा कर दिया गया,जबकि 26 मामलों में अगली तारीख निर्धारित की गई। अंचलाधिकारी निशांत कुमार, थानाध्यक्ष चुन्नू कुमार एवं अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में पक्षकारों की बातें सुनकर