छिबरामऊ: कुंवरपुर लोधपुर के पास तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार युवती हुए घायल
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर लोधपुर के पास तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने साइकिल सवार युवती को मारी टक्कर जिससे साइकिल सवारी युवती व बाइक सवार युवक हुआ घायल, हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती। हालांकि यह घटना शनिवार की दोपहर 3:20 की बताई जा रही जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर किया गया रेफर।