लहरिया पहनकर दीं प्रस्तुतियां; राजस्थानी संस्कृति निखरी, यशस्वी बनीं मिस बीदाणा
चुरु बीदाणा वार्ड चार स्थित बाल बाड़ी भवन में रविवार शाम लहरिया महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थानी संस्कृति और परंपराओं की आकर्षक झलक देखने को मिली। महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक लहरिया परिधानों में सज-धजकर कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई, जिनमें युवतियों व महिलाओं ने उत्साह के साथ साथ भाग लिया।के दौरान मिस बीदाणा-2026, घूमर नृत्य, राजस्थानी भाषण व कविता तथा बणी-ठणी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मिस बीदाणा-2026 प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पारंपरिक वेशभूषा और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में यशस्वी गोदारा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर मिस बीदाणा-2026 का खिताब अपने नाम किया। इन्द्रा जाट व मंजू सिद्ध रनरअप रहीं।
#लहरियामहोत्सव #मिसबीदाणा2026 #यशस्वीगोदारा #राजस्थानीसंस्कृति #चूरू #राजस्थान #YashdeepKhabar