अल्मोड़ा: पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी बंपर वोटों से जीत हासिल करेंगे: रेखा आर्या, कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड
Almora, Almora | Jul 30, 2025 कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या बुधवार को एक दिवसीय भ्रमण पर अल्मोड़ा पहुंचीं। यहां नगर में बुधवार को 5 बजे मीडिया से बातचीत में मंत्री रेखा आर्या ने पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत का दावा किया। मंत्री ने कहा कि दोनों चरणों के लिए मतदान संपन्न हो गया है। अब 31 जुलाई को मतगणना होनी शेष है।