जलालाबाद: धीयरपुरा गोटेटी उत्तर के पास रपटा पुलिया पर लगेगी रेलिंग, हादसों पर लगेगा अंकुश
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। जलालाबाद-ढाईघाट, श्रमशाबाद-बिधूना स्टेट हाईवे पर ग्राम धीयरपुरा गुटेटी उत्तर के निकट स्थित रपटा पुलिया (डिप) पर क्षेत्रीय विधायक हरिप्रकाश वर्मा के प्रयासों से रेलिंग लगाने का कार्य शुरू हो गया है। लगभग पांच लाख रुपये की लागत से 110 मीटर लंबी और पांच फीट ऊंची रेलिंग लगाई जाएगी