करेड़ा: भोजा पायरा में नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत धर्मसभा का आयोजन, मांडल विधायक भी रहे उपस्थित
पूर्व राज्यमंत्री व कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने कहां कि धर्म के साथ शिक्षा भी जरूरी है। इसके लिए हम सभी को शिक्षा पर भी जोर देना चाहिए।गुर्जर शुक्रवार को क्षेत्र के भोजा पायरा में नवनिर्मित मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने आगे कहा कि आसींद व करेडा बगडावतो के नाम से जाना जाता है।