ये वीडियो राजस्थान के नागौर का है, जहां यूको बैंक का ATM लूटने के लिए चोर गैस कटर लेकर अंदर घुसे थे, लेकिन चोर बुरे फंस गए. गैस कटर लेकर घुसे बदमाशों की हरकत यूको बैंक के हेड ऑफिस के ई-सर्विलांस सिस्टम में कैद हो गई. जिसके बाद बैंक मैनेजर सारिका चौधरी 5 मिनट में मौके पर पहुंचीं और बाहर से शटर गिरा दिया. फिर क्या था, दोनों ही चोर अंदर ही कैद हो गए. जिसके बाद पुलिस ने बड़े आराम से दोनों को दबोच लिया, और मौके पर ही अच्छी खासी सेवा कर दी.
#Nagaur #RajasthanPolice #ATMRobbery
Behror, Alwar | Sep 30, 2026