मोहन बड़ोदिया: कृषि उपज मंडी मोहन बड़ोदिया के सचिव का विदाई समारोह आयोजित, तहसीलदार, व्यापारी और किसान रहे मौजूद
शाजापुर जिले की मोहन बड़ोदिया कृषि उपज मंडी के सचिव सतीश कुमार सनोठिया के सेवा निवृत्ति पर मोहन बड़ोदिया कृषि उपज मंडी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, कृषि उपज मंडी के उपनिरीक्षक अशोक पाटीदार ने सतीश कुमार सनोठिया के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके कार्यकाल को अद्वितीय बताया तो तहसीलदार श्रीमती दिव्या जैन ने कहा कि इनका जीवन सरल और सादगीपूर्ण रहा