कारगिल विजय सभा भवन में रेरा सचिव श्री अनिमेश पांडेय एवं आयुक्त श्री संजय कुमार की उपस्थिति में जिले में संचालित एवं प्रस्तावित रियल एस्टेट परियोजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में परियोजनाओं की प्रगति, क्षेत्र सर्वेक्षण एवं स्थलीय निरीक्षण से संबंधित प्रतिवेदनों पर चर्चा हुई।
बैठक में प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
रेरा आयुक्त ने बड़े भू-खंडों के निबंधन में दस्तावेजों एवं स्वीकृतियों की गहन जांच के निर्देश दिए। बैठक में अनधिकृत प्लॉटिंग पर नियंत्रण, निवेशकों के हितों की सुरक्षा, पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन एवं नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया गया।
IPRD Bihar
#begusarai