शहर में फायर एनओसी (NOC) की अनिवार्यता को लेकर निजी शिक्षण संस्थानों के संचालकों ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में स्कूल संचालक और संस्थाओं के प्रतिनिधि निगम परिसर पहुंचे तथा नियमों के विरोध में नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई।
प्रदर्शन के दौरान "नगर निगम मुर्दाबाद" के नारों से परिसर गूंज उठा। स्कूल संचालकों का कहना था कि वर्तमान फायर एनओसी संबंधी नियम छोटे और मध्यम शिक्षण संस्थानों के लिए व्यावहारिक नहीं हैं तथा इन्हें पूरा करने में भारी आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि वे विद्यार्थियों की सुरक्षा के पक्षधर हैं, लेकिन नियमों में व्यावहारिक संशोधन आवश्यक है।
प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम आयुक्त से मुलाकात कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधियों ने नियमों में राहत देने और फायर एनओसी की अनिवार्यता पर पुनर्विचार करने की मांग रखी। #jodhapurnews #jodhpur #s