श्री गंगानगर: टैक्स कलेक्शन में सुधार लाते हुए लम्बित वसूली प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें: जिला कलक्टर ने की समीक्षा बैठक
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 17, 2026
जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को दोपहर 3 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकायों से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान राजस्व वसूली, प्रॉपर्टी सर्वे, निर्माण कार्य, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।