करपी: करपी खेल मैदान में श्रीमद् भागवत ज्ञान महोत्सव का आयोजन, भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला प्रस्तुत
Karpi, Arwal | Apr 11, 2026 करपी खेल मैदान में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान महोत्सव में शुक्रवार की रात 9:00 बजे भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला प्रस्तुत की गई। महामंडलेश्वर स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण के द्वारा पुतना समेत कई राक्षसों का वध एवं बाल लीला की जीवंत प्रस्तुति की।