बुढ़ार: अमलाई: टिकुरी टोला में कोयला खनन पर बड़ा एक्शन, अवैध सुरंगें पटीं
शहडोल के अमलाई थाना क्षेत्र स्थित टिकुरी टोला में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। पुलिस और एसईसीएल की टीम ने जेसीबी से पांच खतरनाक सुरंगों को पाट दिया। ये सुरंगें हादसे का खतरा बन रही थीं। लगातार निगरानी के साथ आगे भी कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई। पुलिस ने मंगलवार शाम 4 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है।