बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कुमारी अनुपमा सिंह बनी औरंगाबाद DDC
बिहार सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का तबादला कर दिया है। राज्य के कई जिलों में नए डीडीसी, डीटीओ और एसडीओ की पोस्टिंग की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसमें कुमारी अनुपमा सिंह को औरंगाबाद जिले का उप विकास आयुक्त(डीडीसी) बनाया गया है। वर्तमान में विशेष कार्य पदाधिकारी वन और पर्यावरण विभाग के पद पर पदस्थापित थी।
कुमारी अनुपमा सिंह औरंगाबाद जिले में डिप्टी कलेक्टर और दाउदनगर अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में कार्य कर चुकी है।