"FIGHT AGAINST DRUGS", राजस्थान में बाइक रैली का भव्य प्रवेश!
राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित मोटरसाइकिल रैली ने अपने तय मार्ग के अनुसार हरियाणा बॉर्डर पार कर कोटपूतली-बहरोड़ (राजस्थान) की सीमा में प्रवेश कर लिया है। बहरोड़ में पुलिस अधीक्षक श्री सतवीर सिंह एवं स्थानीय टीम द्वारा रैली का भव्य स्वागत किया गया।
इस बाइक रैली का मुख्य आकर्षण जयपुर (अल्बर्ट हॉल, रामनिवास बाग) में रहेगा, जहाँ दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को महानिदेशक पुलिस, राजस्थान, श्री राजीव कुमार शर्मा जी द्वारा इस रैली को हरी झंडी दिखाकर Flag off कर आगे के लिए रवाना किया जाएगा।
नशीले पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से निकाली जा रही यह रैली जयपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर होते हुए गुजरात (एकता नगर) तक पहुंचेगी।
#Fightagainstdrugs #Nationalunityday #Rajasthanpolice #behror #Policebikerally
1.3k views | Rajasthan, India | Oct 21, 2026