कोंच: आंती पंचायत में पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेंगी सरकारी सेवाएं
Konch, Gaya | Oct 1, 2025 आंती पंचायत में बुधवार को सुबह 11:30 बजे पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप मुखिया अमरेंद्र दास ने किया। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया सुनीता कुमारी ने बताया कि भवन का निर्माण आंती बिजली ग्रिड के पास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवन बनने से ग्रामीणों को अनेक प्रकार की सरकारी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।