कसिया: माधोपुर में 10 वर्ष पुराने जमीनी विवाद का निस्तारण मौके पर पहुंचे कसया एसडीएम ने कराया, पीड़ित को मिला कब्जा
कसया के एसडीएम ने बताया कि तहसील क्षेत्र के फाजिलनगर ब्लॉक के ग्राम नदवा विशुनपुरा के टोला माधोपुर में 10 साल पहले एक महिला ने बैनामा लिया गया था। गांव के ही दबंगों ने जमीन पर कब्जा कर रखा था। कब्जा मुक्त कराने के लिए महिला लगातार 10 वर्षों तक तहसील के चक्कर काटती रही। शुक्रवार को कसया एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर दबंगों से जमीन खाली कराकर महिला को सौंपा गया।