कसिया: सुमही संतपट्टी में दरवाजे पर खड़ी ट्रक के पांच पहियों की चोरी, पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग
सेवरही थाना क्षेत्र के गांव सुमही संतपट्टी निवासी तबरेज आलम पुत्र जनाब सलाउद्दीन ने बताया कि उनका ट्रक उनके दरवाजे पर खड़ा था। रात्री में अज्ञात चोरों ने उनके ट्रक के पांच पहियों को खोल कर चोरी कर ली गयी है। घटना के रात्री की सुबह उन्हें इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी जानकारी व तहरीर सेवरही थाने की पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।