कसिया: पटहेरवा समिति पर प्रातः 4 बजे से यूरिया के लिए लाइन में खड़े हैं सैकड़ों किसान, सचिव सूचना देकर हुए गायब
साधन सहकारी समिति महुअवा अहलादपुर स्थान पटहेरवा समिति के कार्यालय पर यूरिया के लिए प्रातः 04 बजे से 11 बजे दिन तक सैकड़ों की संख्या में किसान लाइन लगाकर खड़े रहे। लेकिन समिति के कार्यालय का ताला ही नहीं खुला। किसानों का आरोप है कि सचिव मनोज सिंह ने खाद वितरण के लिए किसानों को सूचना दी थी। लेकिन वह न समिति पर पहुँचे और उनका मोबाइल भी बंद बता रहा है।