कसिया: लबनिया फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, लग्जरी बस का फटा टायर, बस सवारों ने ईश्वर को किया याद
पटहेरवा थाना क्षेत्र के फोरलेन पर लबनिया में झारही नदी के पहले दिल्ली से सवारी लेकर जा रही सिया राम ट्रेवेल्स के लग्जरी बस का दाहिने साइड का अगला चक्का डिवाइडर से टकराकर तेज आवाज के साथ फट गया। बस पलटने की स्थिति में पहुँच गयी। तभी सवारी से भरी ई -रिक्शा आगे आ गया। बस चालक के सूझबूझ से जहां ई-रिक्शा बस के चपेट में आने से बच गया वहीं बस भी नहीं पलटी।