सागर नगर: बुजुर्ग ने ₹65 का सामान लेकर ₹60 दिए, दुकानदार के व्यस्त होते ही किया हाथ साफ, सीसीटीवी में कैद
बड़ा बाजार क्षेत्र में एक किराना दुकान से बुजुर्ग द्वारा चोरी का मामला सामने आया है। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक बुजुर्ग ने ₹65 का सामान लेकर ₹60 दिए और बाकी पैसे बाद में देने की बात कही। दुकानदार के अंदर जाते ही उसने मौके का फायदा उठाकर मूंगफली तेल का जार उठा लिया और फरार हो गया। घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।