भानपुरा नगर परिषद क्षेत्र में स्वच्छ भारत अभियान पूरी तरह धज्जियाँ उड़ाई जा रही है। कही वार्ड में लंबे समय से नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे वार्डवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड प्रतिनिधि द्वारा नगर परिषद को कई बार अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।