मंझनपुर: पतौना पुल के पास पुलिस से भिड़े भैंस चोर, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, भाग रहे 3 को किया गया गिरफ्तार
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और भैंस चोरी करने वाले शातिर गिरोह के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस की घेराबंदी में फंसने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि तीन अन्य आरोपियों को पीछा कर गिरफ्तार कर लिया गया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।