सारठ: लगवां: पूर्व MLA रणधीर सिंह ने रामनवमी पर मधुपुर SDO के पत्र को बताया तुगलकी फरमान, सरकार पर चमचागिरी का आरोप लगाया
Sarath, Deoghar | Mar 25, 2026 लगवां में पूर्व MLA रणधीर सिंह ने बुधवार शाम 7 बजे मधुपुर SDO के रामनवमी को लेकर जारी पत्र को तुगलकी फरमान व सरकार की चमचागिरी करार दिया है। वहीं सवाल उठाते कहा- कि जब पूरा देश 27 मार्च को रामनवमी मनाएंगे, तो मधुपुर SDO कैसे और क्यों मधुपुर अनुमंडल के लोगों को 25 व 26 मार्च को ही रामनवमी मनाने कह रहे हैं? उन्होंने इसे सनातनी हिंदुओं के आस्था पर चोट भी कहा है