जशपुर: पण्ड्रापाठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर से 160 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
पण्ड्रापाठ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम गायबुडा स्कूलपारा में एक युवक के घर से 160 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 24 हजार रुपये बताई गई है। मौके से 900 रुपये बिक्री रकम भी बरामद हुई। जशपुर पुलिस से सोमवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर मोहन रवि (उम्र 26 साल) के घर दबिश दी गई,