बोध गया: मगध विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास कांड में 3 साल से फरार चल रहे 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Bodh Gaya, Gaya | Jul 10, 2026 मगध विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास कांड में 3 साल से फरार चल रहे 1 अभियुक्त पंकज कुमार को गिरफ्तार किया है। मगध विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष संदीप चौहान ने गुरुवार की रात 8 बजे बताया कि पीड़िता के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।जिसमे बताया कि वह अपने घर में खाना बना रही थी।इसी दौरान पंकज कुमार अपने सहयोगियों के साथ पहुंचा और गाली गलौज करने लगा।