कासगंज: उकासगंज जिला कलेक्ट्रेट पर आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने वेतन न देने का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन
कासगंज जनपद में आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने अपने बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वित्तीय वर्षों, 2024-25 और 2025-26, से कई मदों का भुगतान लंबित है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी सोमवार शाम 5 बजे मिली।