मुंगावली: अर्जुन कप नाइट टूर्नामेंट में रोमांच का डबल डोज, 5 मैचों में खिलाड़ी छाए
मुंगावली में माधवराव सिंधिया की स्मृति में आयोजित अर्जुन कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। बहादुरपुर रोड स्थित पुरानी जेल मैदान पर मंगलवार शाम 5 बजे से 17वें दिन 5 धमाकेदार मुकाबले हुए। पहले मैच में वार्ड 12 ने रमखिरिया को 10 विकेट से हराया, वहीं केशोपुर ने पिपरेसरा को महज 1 रन से हराया।