बहराइच: नवयुग इंटर कॉलेज में शिक्षक पर चाकू से हमला करने वाले छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज, अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने दी जानकारी
बहराइच जनपद के थाना मोतीपुर क्षेत्र अंतर्गत स्थित नवयुग इंटर कॉलेज में गुरुवार को एक शिक्षक पर अटेंडेंस लेने के दौरान छात्र द्वारा किए गए चाकू से हमला मामले में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा ने गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे बताया कि आरोपी छात्र के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।