बहरोड़: बहरोड़ अस्पताल में फिर दौड़ी 104 एम्बुलेंस, गर्भवती महिलाओं को मिली बड़ी राहत
Behror, Alwar | Jun 23, 2026 लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बहरोड़ राजकीय जिला अस्पताल में प्रसूता और गर्भवती महिलाओं के लिए 104 एम्बुलेंस सेवा मंगलवार दोपहर 2 बजे से फिर शुरू हो गई। एम्बुलेंस खराब होने के कारण पिछले काफी समय से ग्रामीण अंचल की महिलाओं को इस सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा था, जिससे उन्हें अस्पताल आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।