करछना: नैनी स्थित सुआट्स कॉलेज में शिक्षकों ने बकाया वेतन की मांग को लेकर शुरू किया आमरण अनशन
नैनी स्थित सुआट्स कॉलेज में कार्यरत कर्मचारियों के द्वारा बीते कई मीना से बकाया वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन उनकी मांगों को पूरी नहीं की जा रही है। जिससे निराश होकर कॉलेज के शिक्षकों ने वेतन की मांग को लेकर मंगलवार को आमरण अनशन शुरू कर दिया है। चिलचिलाती धूप में आमरण अनशन शुरू होने के कारण कई लोग बीमार पड़ गए।