शाहजहांपुर: पुलिस का शिकंजा वारंटियों पर, विशेष अभियान में 76 लोगों को किया गया गिरफ्तार
शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर जनपदभर में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 76 वारंटियों और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बीती रात की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) वाले अभियुक्तों के साथ अन्य मुकदमों में वांछित आरोपी भी शामिल हैं।