चान्हो: ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्करों को रांची पुलिस ने श्री रोडवेज किशोरगंज के पास से किया गिरफ्तार
Chanho, Ranchi | Mar 21, 2024 रांची पुलिस ने ब्राउन शुगर से साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली DSP प्रकाश सोय के नेतृत्व में तस्करों को सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के श्री रोडवेज किशोरगंज के पास से गिरफ्तार किया गया है। DSP प्रकाश सोय की देख-रेख में गठित टीम ने उक्त जगह पर छापेमारी कर 2 लोगों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।