गोला: गोला थाने में तैनात उपनिरीक्षक पर गरीब दुकानदार से मारपीट और धमकी देने का गंभीर आरोप, सीएम से न्याय की गुहार लगाई
Gola, Gorakhpur | Jun 27, 2026 गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में तैनात एक उपनिरीक्षक पर एक गरीब दुकानदार ने मारपीट और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि संबंधित उपनिरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मियों ने उसके साथ कथित रूप से मारपीट की। इसके बाद उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने का मांग किया।