आरा: जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में छोटे भाई से झगड़े के बाद बहन ने फांसी लगाकर खुदकुशी का असफल प्रयास किया
Arrah, Bhojpur | Jun 9, 2025 जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में छोटे भाई से झगड़ा के बाद बहन ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने का असफल प्रयास किया है। इससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गई। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार उक्त किशोरी चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमराव गांव निवासी मो. निजामुद्दीन की 15 वर्षीया पुत्री नाजिया खातून है।