बारुन: बारुण-नवीनगर पथ पर नो पार्किंग में खड़ी ट्रक पर चला परिवहन विभाग का डंडा, ₹500 का ई-चालान किया गया
सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए परिवहन विभाग लगातार सख्ती बरत रहा है। इसी क्रम में बारुण-नवीनगर मुख्य पथ पर नो पार्किंग जोन में खड़ी एक ट्रक पर कार्रवाई करते हुए मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) ने चालक के विरुद्ध ₹500 का ई-चालान जारी किया। यह कार्रवाई परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान की गई। जांच के दौरान ट्र