सरधना: खिर्वा गांव में दबंग भांजों ने रास्ते में रोककर मामा और उसकी पत्नी पर किया जानलेवा हमला, घायल अस्पताल में भर्ती
सरधना थाना क्षेत्र के गांव खेरवा के निकट अपने रिश्तेदारी में जा रहे दंपति की कार को रास्ते में रुकवा कर दबंगों ने उन पर हमला कर दिया हमले में कर चालक युवक छुरी लगने से गंभीर तौर पर घायल हो गया। पति के साथ मारपीट का विरोध करने पर दबंगों ने कर सवार महिला तथा 12 वर्षीय बेटी के साथ भी मारपीट की। शोर शराबा सुनकर ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए।