शाम्हो अकहा कुरहा: NH 80 पर सोमवार तड़के आदुपुर गांव के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
NH 80 पर सोमवार तड़के एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह घटना सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के आदुपुर गांव के पास हुई। एक पिकअप वैन ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक हवा में उछलकर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी जान चली गई। बाइक में आग लगने से वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई।