गढ़वा: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक, आश्रितों की नियुक्ति पर निर्णय लिया गया
Garhwa, Garhwa | Apr 2, 2026 उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति प्रदान करने से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान समिति के समक्ष प्रस्तुत कुल 12 आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायु