चौरीचौरा: विधायक ने शहीद स्मारक मार्ग के लिए सड़क निर्माण का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चौरीचौरा विधायक ई. सरवन निषाद ने सोमवार को उपजिलाधिकारी कुंवर सचिन सिंह के साथ शहीद स्मारक के समीप ओवरब्रिज से बाल बुजुर्ग-सोनबरसा मार्ग को जोड़ने वाली प्रस्तावित सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी भूमि पर किए गए सभी अवैध अतिक्रमणों को तत्काल हटाया जाए