कासगंज: जनता के सहयोग से सदर कोतवाली पुलिस ने चोरी करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
सदर कोतवाली पुलिस ने जनता के सहयोग से मटर फैक्ट्री मोहनपुरा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी का नाम संदीप उर्फ कालू पुत्र रमेश चंद्र है। आरोपी सदर कोतवाली क्षेत्र के बादमपुर का रहने वाला है। गिरफ्त में आए आरोपी पर चोरी करने का आरोप है। आरोपी के कब्जे से दो ऑल्टिनेटर कवर बरामद हुए हैं।