कुर्था: कुर्था डीह स्थित सूफी संत शाह शकरकंज बाबा फरीद की दरगाह पर सालाना उर्स श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया
Kurtha, Arwal | Jul 31, 2026 कुर्था डीह स्थित सूफी संत शाह शकरकंज बाबा फरीद की दरगाह पर सालाना उर्स श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर देश, राज्य और जिले में अमन-चैन, खुशहाली एवं तरक्की की दुआ मांगी। उर्स के अवसर पर कुरानखानी, मिलाद और कव्वाली का आयोजन हुआ, जिसमें देर रात तक श्रद्धालु शामिल रहे।